फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी

Wed, 01 May 2019 10:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। किन्नौर में जनसभा से लौटने के बाद शिमला के छराबड़ा स्थित पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल में उनकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही आईजीएमसी शिमला से डॉक्टरों की टीम ने तत्काल वहां पहुंच कर उनका चेकअप किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सीएम के साथ पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह 9000 फीट की ऊंचाई से होकर आए हैं, ऐसे में ही उन्होंने अपना चेकअप करवाया है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गडकरी का हाल जाना

इससे पहले आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर और चिकित्सा अधीक्षक स्टाफ के साथ होटल पहुंचे। डॉक्टरों ने केंद्रीय मंत्री का ईसीजी किया और ब्लड सैंपल लिए। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज का कहना है कि यह रूटीन चेकअप था, अब केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने फोन कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ स्वास्थ्य अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। शाम को सीएम खुद उनसे मिलने होटल भी पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें