केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को शिमला से लौट गए। वह शिमला से चंडीगढ़ गए, जहां उन्होंने जनसभा संबोधित की। गडकरी बीते सोमवार को शिमला पहुंचे थे।
महाराष्ट्र में तबीयत बिगड़ने के बाद दो दिन उन्होंने शिमला में आराम किया। इसके बाद बुधवार को किन्नौर के सांगला में रैली को संबोधित किया। वह पत्नी कंचन गडकरी सहित शिमला आए थे। वीरवार दोपहर के समय वह शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।