फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 8 सड़क परियोजनाओं पर खर्च होंगे 4500 करोड़, गडकरी ने रखी आधारशिला

Mon, 25 Feb 2019 10:46 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में कांगड़ा जिले के गग्गल में 4459.24 करोड़ रुपये की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154 के तहत 1572.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंजाब-हिमाचल सीमा से सिहुणी खंड के 37.05 किलोमीटर के फोर लेनिंग कार्य का शिलान्यास किया। 

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-707 के तहत 1356 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 104.60 किलोमीटर के पांवटा साहिब-गुम्मा-फेड़जपुल खंड के कार्य की आधारशिला भी रखी। ।
विज्ञापन


नितिन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-70 के तहत 1,334 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हमीरपुर-मंडी खंड के 109.75 किलोमीटर के कार्य और राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए के तहत 51.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 15.75 किलोमीटर के ऊना-भीरू खंड के कार्य का शिलान्यास किया। 

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-503 के तहत 46.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 23.10 किलोमीटर के मटौर-धर्मशाला-मैकलोडगंज खंड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के तहत 30 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सात किलोमीटर के पांवटा साहिब टाऊन खंड का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन

पर्यटकों को भी सुविधा प्रदान करने में सहायक होंगी सड़कें

मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के तहत 29.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 94 किलोमीटर के सैंज-लुहरी-आनी-जलोड़ी-बंजार-ऑट खंड के बीच रिटेनिंग वॉल और क्रैश बैरियर के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने 40.05 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 49 किलोमीटर की बारोह चौक-देहरीयां-जंदराह-टाली-लगरू-डोला खुडिंया-नाहलियां सड़क का भी शिलान्यास किया।

नितिन गडकरी ने कहा कि ये सभी सड़कें बेहतर तथा सुरक्षित यातायात सुविधा प्रदान करने के अलावा इन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा प्रदान करने में सहायक होंगी। इससे युवाओं को रोज़गार सृजन सुनिश्चित करने के अतिरिक्त इस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

सांसद शांता कुमार, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, सीजीएम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मुनीष रस्तोगी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियन्ता बीके सिन्हा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें