फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: केंद्रीय मंत्री रिजिजू 26 जून को शिमला दाैरे पर, भाजपा के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Mon, 23 Jun 2025 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 26 जून को शिमला के होटल पीटरहॉफ में केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू उपस्थित होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 26 जून को शिमला के होटल पीटरहॉफ में केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू उपस्थित होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। धर्मशाला में 25 जून को होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इस दिन दोनों केंद्रीय मंत्री चार प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रथम पौधरोपण, दूसरा प्रेस वार्ता, तीसरा मॉक पार्लियामेंट यानी काल्पनिक संसद का उद्घाटन और अंतिम प्रदर्शनी सेमिनार एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान शामिल है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए हैं जैसे शिमला के कार्यक्रम संयोजक विधायक एवं प्रवक्ता बलबीर वर्मा होंगे। सह संयोजक प्रत्याशी संजय सूद रहेंगे। इसी प्रकार प्रदर्शनी की देखरेख प्रदेश सचिव संजय ठाकुर करेंगे, पत्रकार वार्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, पौधरोपण किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव दृष्टा, मॉक पार्लियामेंट को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा तिलक राज शर्मा देखेंगे।

धर्मशाला के कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर रहेंगे उनके साथ सह संयोजक प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा होंगे, प्रदर्शनी की देखरेख मनीष सूद जिला सचिव, पत्रकार वार्ता विश्व चक्षु प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, पौधरोपण विनय चौधरी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, मॉक पार्लियामेंट प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भवानी पठानिया देखेंगे। सेमिनार में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम की देखरेख शिमला में केशव चौहान और धर्मशाला में देवेंद्र कोहली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें