सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में बनी स्वदेशी वैक्सीन और देश के वैज्ञानिकों पर राहुल गांधी को भरोसा नहीं है, जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवन भर स्वदेशी को बढ़ावा देते रहे। 90 करोड़ लोग देश में वैक्सीन लगवा चुके हैं।
देश को यह मालूम नहीं है कि अभी राहुल गांधी ने वैक्सीन लगवाई है या नहीं। जुलाई में संसद सत्र के दौरान खबरें सामने आई थीं कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने 2 दिन तक संसद की कार्यवाही में भी भाग नहीं लिया था।
कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छ भारत की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया है। अनुराग ने दावा किया कि भाजपा उपचुनाव में चारों सीटें पहले से ज्यादा मतों के साथ जीतेगी। रविवार को चुनाव समिति की बैठक में आगामी रणनीति तैयार करने के बाद राष्ट्रीय आलाकमान प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएगी।