फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर: 1265 विद्यार्थियों को डिग्रियां दीं, 57 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से नवाजा

Sat, 28 Oct 2023 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दिन उनके (विद्यार्थियों के) परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है और सफलता को सेलिब्रेट करने का अवसर है।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में दीक्षांत समारोह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का 14वां दीक्षांत समारोह संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में संस्थान के 1265 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। इस अवसर पर 57 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


बीटेक कंप्यूटर साइंस की स्प्रिहा गौतम को सभी गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रहने पर निदेशक पदक (ऑलराउंडर डायरेक्टर मेडल) से नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दिन उनके (विद्यार्थियों के) परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है और सफलता को सेलिब्रेट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से बुलंदियों को छू रहा है तथा विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अमृतकाल में इन अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ें और राष्ट्रनिर्माण में भी अपना हरसंभव योगदान दें। समारोह में संस्थान की कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष ननोटी, अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान ऑल राउंडर का अवार्ड हासिल करने वाली स्प्रिहा गौतम के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नशे में लिप्त लोग नहीं बख्शे जाएंगे : अनुराग
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसमें लिप्त लोग चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शिक्षकों और हॉस्टल वॉर्डन से विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

एमटेक के इन विद्यार्थियों ने पाया स्वर्ण पदक
अनिश पंडित, मोहम्मद फराहन शाहिक, अभिषेक, रजनीश चौधरी, रचित गुप्ता, कोमल शर्मा, जया प्रकाश काटूयल, पाटिल शुभम, सूची चौरसिया, अंकित शर्मा, अर्पित जमालता, दीपालिका, रमनदीप कौर, प्रात्युष पटेल, सात्विक शर्मा, आंचल कुशवाहा, वर्षा, इंशात कुमार, दीक्षा पुरी, अभिरामी एच नैर, अक्षथा नारयण , करण राय, सौरभ सिंह, मनीष सिंह, शामा घोरेला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

बीटेक में इन्हें मिला स्वर्ण पदक
अंशुल चौधरी, यामिनी शर्मा, तुषार चौहान, पार्थ सैणी, सात्विक शर्मा, पुष्पदीप सिंह, इंशात कुमार, अंजली मेहरा, प्रर्णाय हिंगवसिया, मिताली बजाज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

बीटेक में रजत पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
सक्षम सूद, यूगांक शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, अभय सिंह, अरुष सिंह कौंडल, रिया शर्मा, विशाल गुलेरिया, ईशिका सिंह, प्रेमाशीष घोष, अनुज शर्मा।

बीटेक में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
मुकुल सेंगर, अर्थव सूद, दिवाकर चौधरी, गौतम राणा, उज्जवल चौधरी, स्नेहल सैणी, अविश्रान्त शर्मा, स्वांयम कौल, अद्वित्य राणा, रविरंजन कुमार, कौमांशी सैणी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें