फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के पास पकड़े करोड़ों, कार्रवाई पर सवाल गलत

Fri, 27 Oct 2023 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कौन सा घोटाला नहीं हुआ, कोयला घोटाला, शराब घोटाला सहित ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसे वहां की सरकार ने छोड़ा हो।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालयों में अधिकारियों पर हुई जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यालय के अधिकारियों के घरों और सीएम के दफ्तर में काम करने वालों के पास करोड़ों रुपये पकड़े जाते हैं। सोना पकड़ा जाता है।

विज्ञापन


ऐसे में क्या कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। विदेशी मुद्रा का उल्लंघन होता तो क्या किसी को जांच के लिए इसलिए न बुलाएं कि कोई किसी मुख्यमंत्री का पुत्र है। क्या जांच एजेंसियां इसलिए काम न करें कि राज्यों में चुनाव चल रहे। अगर देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है तो जो देश में बड़े पदों पर भ्रष्टाचार कर रहे लोगों पर कार्रवाई क्यों न हो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कौन सा घोटाला नहीं हुआ, कोयला घोटाला, शराब घोटाला सहित ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसे वहां की सरकार ने छोड़ा हो। कहा कि इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी शामिल हैं। राजस्थान में तो सचिवालय में करोड़ों रुपये और सोना पकड़ा जाता है। इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या होगी। वहां 19 पेपर लीक हुए, 70 लाख युवाओं के भविष्य के साथ खेला गया और यह आरोप हमने नहीं स्वयं कांग्रेस के मंत्रियों ने लगाए।
विज्ञापन


विकसित भारत बनाने में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व जरूरी : अनुराग
अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 दोनों चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़े और 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उसके बाद सरकार ने जो कार्य किए, उसकी धूम देश ही नहीं दुनिया में हुई। मोदी वैश्विक नेता के रूप में उभरे। विकसित भारत बनाने में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें