फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 03 Jul 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट के लिए अब लोगों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही ई सुविधा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


ई-अस्पताल व्यवस्था से जुड़ते ही लोग घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर डॉक्टर से एप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। उन्हें पता चल जाएगा कि किस डॉक्टर को उन्हें दिखाना है।

चेकअप और मेडिकल टेस्ट के बाद रिपोर्ट लेने के लिए भी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे रिपोर्ट भी ऑनलाइन ले सकेंगे।राजधानी शिमला के मैहली में एसटीपीआई के इंक्यूबेशन सेंटर के शिलान्यास के लिए पहुुंचे केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सूबे को कई बड़ी सौगात देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पंचायतों को वाईफाई व हाई स्पीड इंटरनेट सेवा

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 गांवों को डिजिटल बनाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा ताकि लोग आधुनिक सेवाओं का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठा सकें।

रविशंकर ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों को ई चौपाल के तहत वाई-फाई व हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। भारत नेट परियोजना के तहत सूबे की 2785 पंचायतों को इंटरनेट से लैस किया जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल के लिए बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्स) की 500 सीटें सृजित करने का भी एलान किया। उन्होंने जोर दिया कि बीपीओ को बद्दी और शिमला के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में खोला जाएं ताकि पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिल सकें।

शिलान्यास मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आईटी मंत्री रामलाल मारकंडा, किशन कपूर, सुरेश भारद्वाज, सांसद वीरेंद्र कश्यप और अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें