केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में बार-बार हिंसा और उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है लेकिन यह सिलसिला लंबे समय तक नहीं चलेगा। राजनाथ ने कहा कि सेना को खुली छूट है कि पाक की तरफ से एक गोली चले तो भारत की गोलियों की गिनती नहीं होनी चाहिए।
हिमाचल के जिला हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने होलसेल भ्रष्टाचार किया है। मोदी सरकार पर तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
जीएसटी पर राजनाथ सिंह ने कहा कि 'न खाता न वही, जो आप कहो वो ही सही'। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत में ही नहीं दुनिया में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। 1984 में भाजपा की संख्या केवल दो रह गयी थी लेकिन 30 वर्षों के बाद भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है।