फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र और नड्डा की मुलाकात से गरमा गई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई जांच से घिरे हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। हालांकि अधिकृत रूप से कहा जा रहा है कि सीएम और केंद्रीय मंत्री के बीच राज्य के विकास और स्वास्थ्य परियोजनाओं पर बात हुई लेकिन इस मुलाकात से सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर केंद्रीय मंत्री से मिले और इसके बाद वीरभद्र ने शिमला लौटने से पहले अचानक यह कार्यक्रम तय कर लिया।
विज्ञापन


हिमाचल की राजनीति में वीरभद्र और कौल सिंह में छत्तीस का आंकड़ा है। कौल सिंह ने नड्डा से मिलने के लिए पहले रविवार शाम पांच बजे का समय लिया था लेकिन बाद में उन्होंने इसमें अचानक बदलाव कर दिया। जब वीरभद्र कांग्रेस की सभा में मौजूद थे, तभी सुबह 11 बजे कौल ने नड्डा से मुलाकात कर ली। सियासी चर्चाएं इसलिए भी उठ रही हैं क्योंकि वीरभद्र पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्र सांसद अनुराग ठाकुर को फंसाने के आरोप लगाते रहे हैं।

उधर, हिमाचल की सियासत में नड्डा और धूमल के रिश्तों को भी बहुत मधुर नहीं माना जाता रहा है। ऐसे में धूमल विरोधी सियासत के केंद्र माने जाने वाले दो दिग्गजों की मुलाकात के बाद इसके सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। समझा जा रहा है कि दोनों के बीच सीबीआई जांच से जुड़े मामले पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र ने रखी ये मांगें

हालांकि अधिकृत रूप से कहा गया है कि इस मुलाकात में ऊना जिले की 922 करोड़ की उस महत्वाकांक्षी योजना पर चर्चा हुई, जिसके तहत स्वां नदी का चैनलाइजेशन होना है। इस परियोजना के 107 करोड़ रुपये केंद्र के पास लंबित हैं। परियोजना जल संसाधन मंत्रालय से संबंधित है। सीएम ने नड्डा से इस राशि को जारी करवाने में हस्तक्षेप करने को कहा है।

बिलासपुर में एम्स की आधारशिला रखने का मसला उठाने के साथ इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी में बदलने की 218 करोड़ की परियोजना और ट्रामा सेंटर के लिए 150 करोड़ रुपये की लंबित राशि जारी करने की मांग भी सीएम ने की। वीरभद्र ने चंबा, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के लिए राशि मांगी।

साथ ही ऊना में इंडियन आयल डिपो खोलने, सेना कैंटीन शुरू करने व हिमाचल को तमाम केंद्रीय योजनाओं के तहत उदार मदद की मांग की है। इस दौरान मौजूद हिमाचल के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में आधुनिक अनुसंधान इकाई के विस्तार की मांग की।

सोनिया से भी की मुलाकात- वीरभद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर दिल्ली रैली की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। माना जा रहा है कि सीएम ने हिमाचल कांग्रेस का हाल भी अध्यक्ष को बताया। यह मुलाकात करीब 20 मिनट चली।
विज्ञापन

जेपी नड्डा से मिले कौल सिंह ठाकुर

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित विशेषज्ञ चिकित्सा ब्लॉक में चिकित्सा उपकरण स्थापित करने की मांग की। कहा कि ब्लॉक वर्ष 2014 में बन गया था। इसमें लगभग 150 करोड़ के चिकित्सा उपकरण स्थापित होने हैं। इसमें 125 करोड़ केंद्र का हिस्सा है।

कहा कि मंडी और शिमला जिलों के अस्पतालों में कैंसर इकाइयां स्थापित करने को पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, लेकिन स्वीकृत धनराशि जारी नहीं हुई है। कौल सिंह ने नेरचौक स्थित ईएसआई अस्पताल को शीघ्र चालू करने तथा आईजीएमसी में ट्रामा सेंटर स्थापित करने का भी मामला उठाया। इसके बाद केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह से भी भेंट की। उनसे प्रदेश को मनरेगा में और अधिक धनराशि देने का मामला उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें