फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी जेब में जा रहा बेरोजगारी भत्ता: धूमल

Mon, 31 Mar 2014 09:30 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इस्पात मंत्रालय की तरह प्रदेश में करोड़ों रुपये का घोटाला हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा कि बेरोजगारी भत्ते के नाम पर करोड़ों रुपये किसकी जेब में जा रहे हैं।
विज्ञापन


वे सोमवार को बोहनी और चमनेड़ में नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 3500 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लिया है। यह पैसा हारे और नकारे नेताओं को बोर्ड-निगमों की कुर्सियां देकर खर्च किया जा रहा है।

प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कर्मठ और योग्य अफसरों को किनारे लगाकर टायर्ड और रिटायर्ड लोगों के सहारे सरकार को चलाया जा रहा है।

महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। बोहनी में भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर, राकेश पठानिया, अमर सिंह, बलदेव सिंह, सरोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें