फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने रौंद डाले सड़क किनारे खड़े एक दर्जन वाहन, राहगीर की मौत

Sun, 08 Apr 2018 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

दाड़लाघाट चौक में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहनों को रौंद डाला। इसके बाद खुद भी पलट गया। जब चालक को गलती का अहसास हुआ तो वह मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसे में एक व्यक्ति भी ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान राम नरेश महतु पुत्र दिनेश महतु गांव मोरा मोरी सलेमपुर बिहार के रूप में हुई है। जब यह घटना घटी तो काफी रात हो चुकी थी। इसकी वजह से सड़क सुनसान थी। सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

हो सकती थी भारी तबाही

इसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन अगर यह हादसा कुछ घंटे पहले होता तो इससे भारी तबाही हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ट्रक बेहद तेज रफ्तार में था। मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रित नहीं रख पाया। ट्रक सड़क किनारे खड़े किए वाहनों को रौंदता हुआ आगे बढ़ता रहा।

अंत में ट्रक सड़क पर पलट कर किनारे पर खड़े वाहनों पर जा गिरा। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में है। हादसे में मारे गए व्यक्ति का पोस्टमार्टम अर्की अस्पताल में किया गया है। 
विज्ञापन

चालक के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू : डीएसपी 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। डीएसपी दाड़लाघाट अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। जबकि एक दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। चालक मौके से फरार हो गया है।

फिलहाल इस घटना में ट्रक चालक के खिलाफ 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक के पकड़े जाने के बाद ही हादसे के कारण का भी खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें