फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी मामा को कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने सुनाया फैसला, दोषी सरकारी कर्मी पर 20,000 रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

वर्ष 2024 में मासूम के साथ की थी घिनौनी हरकत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी मामा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (रेप/पॉक्सो) की अदालत ने संवेदनशील मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है।
दोषी पर 20,000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह राशि पीड़िता को बतौर मुआवजा दी जाएगी। इसके अलावा दोषी को धारा 506 आईपीसी (आपराधिक धमकी) के तहत 2 साल की सजा भी सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त 4 लाख रुपये मुआवजे की सिफारिश भी की है। दोषी सरकारी विभाग में तैनात था। यह घटना 25 मार्च 2024 की है, जब 8 साल की मासूम बच्ची को पीड़िता की मां का धर्म भाई वर्ष 2005 से परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध रखता था। वह अक्सर परिवार के यहां आता-जाता था और बच्ची उसे मामा कहकर बुलाती थी। 24 मार्च 2024 को छोटी होली के मौके पर आरोपी परिवार के घर आया और रात भर रुका।
विज्ञापन

अगले दिन 25 मार्च को होली खेलने के बाद वह बच्ची को बाजार घुमाने के बहाने अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बच्ची के रोने और मां को बताने पर दोषी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शाम को वह बच्ची को घर छोड़कर वापस अपने क्वार्टर चला गया। इसके बाद बच्ची का व्यवहार बदल गया। वह चुप रहने लगी और स्कूल जाना भी बंद कर दिया। 9 अप्रैल 2024 को पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्ची से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। महिला ने बच्ची की मां को बताया। इसके बाद मां ने भी बच्ची से पूछताछ की और मामला पुलिस तक पहुंचा। 10 अप्रैल 2024 को शिमला के पुलिस स्टेशन बालूगंज में इस संबंध में एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन



कोर्ट का तर्क, समाज को कड़ा संदेश देने की जरूरत
पुलिस ने जांच में बच्ची की मेडिकल जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य साक्ष्य जुटाए गए और आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया गया। अदालत ने कहा कि पीड़िता की गवाही विश्वसनीय है और इसमें कोई विरोधाभास नहीं है। बच्ची ने स्पष्ट रूप से घटना का वर्णन किया। पड़ोस में रहने वाली महिला और मां की गवाही से भी पीड़िता की बात की पुष्टि हुई। अदालत ने आरोपी के बचाव को खारिज कर दिया। अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि पीड़िता महज 8 साल की थी और आरोपी को वह मामा मानती थी। ऐसे में कोई सहानुभूति नहीं बरती जा सकती है। यह समाज को कड़ा संदेश देने की जरूरत है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ट्रायल के दौरान की हिरासत की अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें