फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चाचा-भतीजे ने एक साथ विकास के लिए डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के साथ सटी ढली पंचायत के धनैन वार्ड में लोकतंत्र के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि यहां रिश्ते में चाचा-भतीजे लगने वाले दो लोगों ने एक साथ मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई और विकास के लिए वोट डालने की बात कही। इनमें 85 वर्षीय धनीराम और 90 वर्षीय चाचा नौखी राम शामिल हैं। दोनों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में पानी की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। कई घरों तक आज भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंचायत की ओर से अभी तक उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिला है, हालांकि वृद्धावस्था पेंशन जरूर मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में अपेक्षित स्तर पर काम नजर नहीं आते और कई बार लोग अपनी समस्याएं खुलकर रख भी नहीं पाते।
विज्ञापन




सीवरेज की समस्या गंभीर
सेवानिवृत्त शिक्षिका विजय कुमारी शर्मा (69) निवासी मल्याणा ने कहा कि वह परिवार के साथ विकास को देखते हुए वोट देने आई हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत में वर्षों से सीवरेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि जो भी प्रतिनिधि चुना जाए, वह लोगों की सबसे बड़ी समस्याओं का समाधान करे।

आंखों की रोशनी कम, फिर भी डाला वोट
पोर्टमोर स्कूल से संगीत शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त 72 वर्षीय दौलत राम ने बताया कि उनकी आंखों की रोशनी बेहद कम है, लेकिन इसके बावजूद वे मतदान करने पहुंचे। उम्मीद जताई कि उनका वोट उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण होगा और और क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें