पठानकोट प्रशासन ने हिमाचल से प्रवेश करने वाले और पंजाब के पठानकोट, जालंधर व अमृतसर इत्यादि जाने वाले हिमाचल वासियों को पठानकोट जाने की बिल्कुल अनुमति नहीं दी गई। जसूर के बोड निवासी को जरूरी काम के लिए लुधियाना जाना था, लेकिन उसे अपने स्टेशन पर जाने की अनुमति नहीं मिली।
हिमाचल पंजाब मैत्री संघ के संयोजक अशोक शर्मा ने कहा कि कुछ लोग स्वार्थवश इस प्रकार का खेल खेल रहे हैं। इस टकराव के चलते जसूर सब्जी के संचालकों के माथे पर चिंता के बादल छाने लग पड़े हैं कि अगर पठानकोट में उनकी गाड़ियों को जाने नहीं दिया गया तो सब्जी कहां से आएगी। वहीं, एसडीएम नूरपुर सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि पठानकोट प्रशासन के किसी गाड़ी की रोके जाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।