जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूवेला में दो दिन चली 25वीं कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। उच्च शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल मुख्यातिथि थे। प्रतियोगिता में 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
पेखूवेला स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्यातिथि का स्वागत किया। रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। प्रधानाचार्या अनूपा ठाकुर ने प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऊना की टीम 286 अंक लेकर प्रथम, सोलन 172 लेकर द्वितीय तथा मंडी की टीम 149 अंक लेकर तृतीय रही।
इस दौरान विद्यालय के राजेश शर्मा, डीके सिंह, संजय विशिष्ट, राम रोशनी, वंदना सहित आदि अन्य भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में पदकों का विवरण
स्कूल----------स्वर्ण-----------रजत-----------कांस्य----------अंक
ऊना-----------40-------------15------------15-----------286
सोलन----------19-------------14------------18-----------172
मंडी-----------15-------------19-------------9-----------149
कांगड़ा---------7---------------21------------25-----------130
नाहन----------7 --------------10------------14-----------81
हमीरपुर--------1----------------7------------5-------------34
कुल्लू----------1----------------1------------2-------------10
काजा-----------0---------------3------------2-------------11