फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मानहानि के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नोटिस

Tue, 07 Apr 2026 09:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को ऊना की अदालत ने मानहानि के एक मामले में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को ऊना की अदालत ने मानहानि के एक मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में आम आदमी पार्टी के नेता को 12 मई को अदालत में उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है। कोर्ट ने यह आदेश आम आदमी पार्टी के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार केसरी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि याचिकाकर्ता ने पार्टी हाईकमान की ओर से हिमाचल के नेतृत्व की अनदेखा के कारण आम आदमी पार्टी को छोड़कर 8 मई 2022 को नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया था।

इसके बाद सिसोदिया ने 9 अप्रैल 2022 को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान याचिकाकर्ता के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए थे और अपने आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण नहीं दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने मानहानि के इसी आधार पर ऊना की अदालत में मनीष सिसोदिया के विरुद्ध केस दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें