फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जच्चा-बच्चा की मौत पर फिर भड़के परिजन, लालबत्ती चौक किया जाम, महिला डॉक्टर को निलंबित करने की मांग

Sat, 10 Oct 2026 05:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा शनिवार को दोबारा फूट पड़ा।
विज्ञापन
ऊना में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा शनिवार को दोबारा फूट पड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज से महिला का शव ऊना के लालबत्ती चौक पहुंचते ही परिजनों ने बीच सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे ऊना-हमीरपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजन संबंधित महिला चिकित्सक को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रदर्शनकारियों को शांत करने के प्रयास जारी रहे। प्रदर्शन के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक परिजनों का प्रदर्शन जारी था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल में किया था हंगामा 
इससे पहले शुक्रवार को हुई घटना के बाद परिजनों ने महिला चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। परिजनों के आरोपों के आधार पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ परिजनों का हंगामा शाम करीब 04:30 बजे तक चलता रहा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। शनिवार को शव ऊना पहुंचने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया और परिजनों ने सड़क पर उतरकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें