फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऊना-हमीरपुर रेललाइन: 12 साल बाद अनुराग के ड्रीम प्रोजेक्ट को पटरी पर लाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 10:58 AM IST

सार

2010 में इस रेललाइन की कल्पना करते हुए तत्कालीन सांसद अनुराग ठाकुर ने जनता के सामने इसकी सोच रखी थी। अनुराग की इस कथनी को पटरी पर लाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India


 इससे पूर्व ऊना हमीरपुर रेललाइन के लिए तकनीकी सर्वे भी हो चुके हैं। इस रेललाइन के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2019 में धर्मशाला में हुई इनवेस्टर मीट के दौरान भी पीएम मोदी अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद केंद्र में वर्ष 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही इसका मूल ढांचागत कार्य आगे बढ़ा। करीब 5,950 करोड़ की डीपीआर पर काम हुआ है। उधर, भाजपा नेता सुमित शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आग्रह पर प्रधानमंत्री ऊना को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 


ऊना-हमीरपुर रेललाइन में बनेंगे चार रेलवे स्टेशन

 ऊना हमीरपुर रेललाइन के शिलान्यास होने के बाद चार छोटे गांवों का भी कायाकल्प होना तय है। प्रारंभिक चरण में ऊना और हमीरपुर के मध्य चार गांवों को रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें तीन रेलवे स्टेशन केवल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ही पड़ते हैं जबकि एक हमीरपुर क्षेत्र का शामिल है। मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं राज्य छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवेलाइन पर चार स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन बौल, दूसरा स्टेशन धुंदला, तीसरा स्टेशन कोहडरा तथा चौथा स्टेशन कूहना (रंगस) में होगा। इस ट्रेन सेवा से जिला ऊना को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। रेलवे लाइन निर्माण का 10 प्रतिशत खर्च राज्य व 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। ऊना रेलवे स्टेशन जंक्शन और हमीरपुर टर्मीनल के रूप में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next