हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ऊना जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हर्ष सैनी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संदर्भ में हर्ष सैनी को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए 7 दिन का समय दिया है। अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो कांग्रेस से छह साल के लिए निकाल दिए जाएंगे।
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पास ऊना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पराशर और सचिव विवेक शर्मा ने साझे तौर पर ऊना डीसीसी सचिव हर्ष सैनी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इस शिकायत में कहा गया था कि सचिव सैनी पिछले कुछ दिनों से अनुशासनहीनता करते हुए बयानबाजी कर रहे हैं। इस कारण से सैनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सैनी को निलंबित कर दिया है।