फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का कड़ा फैसला अब यहां खनन पर पाबंदी

Sat, 24 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने ऊना जिला के बनगढ़ क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधक के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाने के लिए एडीएम ऊना के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


टास्क फोर्स को अवैध खनन के लिए उपयोग में लाए जा रहे वाहनों को कब्जे में लेने और जब्त करने तथा इस कार्य में संलिप्त व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने का अधिकार होगा।

ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को खनन के लिए उपयोग में लाई जा रही मशीनरी को कब्जे में लेने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऊना के उपायुक्त को बानगढ़ क्षेत्र में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित बनाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता के अनुसार बनगढ़ क्षेत्र में खनन पर प्रतिबंध से स्वां परियोजना का कार्य प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

निजी भूमि पर भी खनन की नहीं अनुमति

उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स यह भी सुनिश्चित बनाएगी कि निजी भूमि पर भी बिना अनुमति के कोई खनन न हो। टास्क फोर्स, स्थल का दौरा कर खनन गतिविधियों पर निगरानी के लिए उठाए गए कदमों की प्राथमिक जानकारी लेगी तथा अवहेलना करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा भी करेगी।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) को आदेशों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए टास्क फोर्स को आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

खनन विभाग ने गत वर्ष अप्रैल माह से अब तक अवैध खनन के 41 मामलों का पता लगाकर 37 अवहेलनाकर्ताओं पर 3.72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और तीन मामले कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग ने अवैध खनन करके इकठ्ठा किए गए खनिज भंडार को कब्जे में लेकर नीलामी के लिए गठित समिति के जरिए नीलाम किया है। उन्होंने कहा कि नीलामी से 30.75 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें