फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Fri, 27 Sep 2024 04:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नंगल

सार

 अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई।
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के अधीन चलने वाली बस शिमला से वाया चंडीगढ़, नंगल होते हुए ऊना जा रही थी कि अचानक फ्लाईओवर पर पंहुचते ही बस की ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया। इससे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गलत दिशा में जाकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर रुक गई।

विज्ञापन


इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अगर बस फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ नीचे गिरती तो नुकसान बहुत हो सकता था। इस हादसे में किसी भी सवारी, चालक व परिचालक को कोई चोट नहीं लगी।  हादसे के समय सड़क पूरी तरह खाली थी। इसलिए किसी अन्य गाड़ी से टक्कर नहीं हुई। इस हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बस के चालक करनैल सिंह ने बताया कि सुबह बस शिमला से वाया नंगल होते हुए ऊना जा रही थी। फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक की प्रेशर पाइप फट जाने के कारण यह हादसा हुआ। बस में 10 से 12 सवारियों ही सवार थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें