फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cement Price Hike: हिमाचल में सीमेंट हुआ महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम, जनता पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

Tue, 19 Sep 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर / शिमला

सार

प्रदेश में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा कंपनियों ने सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। सोमवार रात से बढ़े हुए दाम लागू होने के बाद अब सीमेंट का बैग 440 रुपये में मिलेगा। 
विज्ञापन
सीमेंट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा कंपनियों ने सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। सोमवार रात से बढ़े हुए दाम लागू होने के बाद अब सीमेंट का बैग 440 रुपये में मिलेगा। सीमेंट कंपनियों ने यह निर्णय आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से टैक्स बढ़ाने के बाद लिया है। दामों में बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में दाम पांच रुपये और बढ़ सकते हैं। एसीसी सीमेंट का एक बैग अब 430 से बढ़कर 440 रुपये और एसीसी गोल्ड का बैग 480 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन


अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट का बैग 430 के बजाय 440 रुपये में मिलेगा। बढ़े हुए दाम सोमवार रात 12 बजे से लागू कर दिए गए हैं। एसीसी सीमेंट के विक्रेता किशन लाल एंड सन्स के मालिक पवन बरूर और सत्या प्रकाश एंड कंपनी के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को आबकारी एवं कराधान विभाग ने सीमेंट के प्रति बैग पर 3.50 रुपये टैक्स बढ़ाया था। विभाग प्रति बैग पहले ही 7.50 रुपये टैक्स वसूल रहा था। इस कारण अब आम आदमी को 10 रुपये प्रति बैग सीमेंट महंगा मिलेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें