फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कब तक भर पाएंगे यूजीसी नेट के फॉर्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए इस बार शिमला के साथ कांगड़ा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी को भी नेट परीक्षा कोऑर्डिनेटर सेंटर बनाया है। इससे लोअर हिमाचल के छात्रों को सुविधा मिलेगी। राजधानी में इस परीक्षा के लिए जुटने वाली छात्रों की भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन


नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट/जेआरएफ के लिए 15 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। इस बार फार्म भरने की प्रक्रिया सरल बनाने को तीन बैंकों में फीस जमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। केनरा बैंक, सिंडीकेट बैंक के साथ आईसीआईसीआई बैंक में भी छात्र फीस जमा करवा सकेंगे। परीक्षा 88 विषयों में होगी।

शिमला स्थित एचपीयू कोऑर्डिनेटर सेंटर में छात्रों की संख्या को देखते हुए आर्ट्स विषयों के लिए पहले की तरह से परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सेंटर के समन्वयक अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने कहा कि 28 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया जारी है। छात्रों को 15 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भरने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

पिछली बार थे 300 से अधिक परीक्षार्थी

नेट/जेआरएफ की परीक्षा को पिछली बार प्रदेश से पांच हजार से अधिक आवेदन आए थे। कोऑर्डिनेटर सेंटर एचपीयू ही थी। राजधानी में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।

15 दिन पहले अलॉट होंगे परीक्षा केंद्र
प्रदेश के आर्ट्स विषयों की परीक्षा को बनाए गए कोऑर्डिनेटर सेंटर 15 दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों के आवंटन की सूचना ऑनलाइन डालेंगे। छात्र उसी आधार पर परीक्षा देंगे।

जमा करवानी होगी फार्म की हार्ड कॉपी
प्रदेश में पहली बार नेट/जेआरएफ को बनाए दो कोऑर्डिनेटर सेंटर की च्वायस मिल रही है। पात्र छात्रों को अपना कोऑर्डिनेटर सेंटर भरना होगा। उसी आधार पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी या एचपीयू में फार्म की हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें