फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: मंत्री राजेश धर्माणी बोले- यूनिफॉर्म सिविल कोड हिमाचल के लिए ठीक नहीं, भाजपा राजनीति कर रही

Mon, 27 Jan 2025 01:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूसीसी पर भाजपा राजनीति कर रही है, यह हिमाचल के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
राजेश धर्माणी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिफॉर्म सिविल कोड(यूसीसी) पर  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूसीसी पर भाजपा राजनीति कर रही है, यह हिमाचल के लिए ठीक नहीं है। हिन्दू संस्कृति के हिसाब से भी प्रदेश में विविधता और रीति-रिवाज हैं, यूनिफॉर्मिटी(एकरूपता) लाना कठिन है, डायवर्सिटी(विविधता) ही हमारी पहचान है, भाजपा केवल अल्पसंख्यकों टारगेट कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। ढाई साल की तैयारियों के बाद सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। वहीं, इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें