फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोक के बावजूद किन्नर कैलाश यात्रा पर गए दो युवकों की मौत, लापता तीन युवक मिले

Wed, 26 Jun 2019 08:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
विज्ञापन
यात्रा के दौरान मारे गए युवक के शव को ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रशासन की रोक के बावजूद किन्नर कैलाश यात्रा पर गए दो युवकों की मौत हो गई है। यात्रा पर गए तीन अन्य लापता युवकों को तलाश कर लिया गया है। मृतकों में एक युवक शिमला जिले के कुमारसैन और दूसरा हरियाणा के झज्जर का है।

विज्ञापन


प्रशासन ने अभी किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है। पिछले साल भी किन्नर कैलाश यात्रा पर गए तीन लोगों की मौत हो गई थी। मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है।

किन्नौर में जिला प्रशासन की देखरेख में किन्नर कैलाश यात्रा पहली अगस्त से 11 अगस्त तक होती है। कुमारसैन क्षेत्र और हरियाणा के कुछ युवक समय से पूर्व ही यात्रा पर चले गए थे। इनमें दो युवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


मृतकों में पीयूष वर्मा (26) पुत्र ज्ञान वर्मा कुमारसैन और हरियाणा के झज्जर निवासी वरुण सिंह (28) पुत्र कमल सिंह शामिल हैं। युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमें शव लाने के लिए रवाना हो गई हैं।

यात्रा पर गए कुमारसैन उपमंडल के ही अभय राणा, अनिल वर्मा और अंकुश जसवाल लापता हो गए थे, उन्हें खोजी दल ने ढूंढ निकाला है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन

मौसम खराब रहा तो टल सकती है यात्रा

एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यात्रा पर निकले दो युवकों की मौत हुई है। ठंड को मौत का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही पता चलेगा। किन्नर कैलाश में जिन लोगों ने बिना अनुमति टेंट लगाए हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।  

एसडीएम कल्पा ने बताया कि सरकार ने उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में एडवेंचर एक्टिविटी रेगुलर कमेटी का गठन किया है। इसमें एसपी किन्नौर, कमांड होमगार्ड, एसएमओ और अन्य सदस्य शामिल हैं।

यात्रा को लेकर बुधवार को मीटिंग बुलाई थी। 15 जुलाई को फिर मीटिंग होगी, उसमें किन्नर कैलाश यात्रा इस बार होगी या नहीं, इस पर फैसला लिया जाएगा। इस साल भारी बर्फबारी के कारण ऊपर बर्फ बहुत ज्यादा है। मौसम खराब रहता है तो यात्रा भी टल सकती है।

किन्नर कैलाश यात्रा एक से 11 अगस्त तक करवाई जाती है। समय से पूर्व यात्रा पर जाना जोखिम भरा होता है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से तय समय सीमा के बाद ही यात्रा पर जाने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें