फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने इस जिले में भी पसारे पांव, चपेट में छात्र समेत दो युवक

Sat, 28 Jul 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंडी में डेंगू ने पांव पसार दिए हैं। छात्र समेत दो युवक डेंगू की चपेट में आए हैं। शुक्रवार को अस्पताल में खून के नमूनों की जांच के बाद दोनों युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू की चपेट में आया छात्र पनारसा क्षेत्र से संबंधित है।

विज्ञापन


दूसरा युवक पधर निवासी बताया गया है, जो बद्दी में नौकरी करता है। वह अवकाश लेकर घर आया था। दोनों का उपचार जोनल अस्पताल में चल रहा है। उधर, मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले सुंदरनगर में एक मामला सामने आया था, लेकिन टेस्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी। सीएमओ डॉ. जीवानंद ने कहा कि बीएमओ को संबंधित इलाकों में नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। सभी को डेंगू के मामलों की रोजाना रिपोर्ट देने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन

कैसे और कब होता है डेंगू  

डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्तूबर में सबसे ज्यादा फैलता है। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।

ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार आना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है।

बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना, गले में हल्का सा दर्द होना इसके लक्षण हैं। शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल गुलाबी रंग के रैशेज भी हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

क्या करें क्या ना करें 

-ठंडा पानी न पीएं, मैदा और बासी खाना न खाएं।  
-खाने में हल्दी, अजवाइन, अदरक, हींग का ज्यादा इस्तेमाल करें।  
-इस मौसम में पत्ते वाली सब्जियां, अरबी, फूलगोभी न खाएं।  
-हल्का खाना खाएं जो आसानी से पच सके।  
-पूरी नींद लें, खूब पानी पीएं और पानी को उबालकर पीएं।  
-मिर्च मसाले और तला हुआ खाना न खाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें