डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्तूबर में सबसे ज्यादा फैलता है। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।
ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार आना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है।
बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना, गले में हल्का सा दर्द होना इसके लक्षण हैं। शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल गुलाबी रंग के रैशेज भी हो सकते हैं।