फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े गए दो मजदूर, सुनाई आपबीती, देते रहे कूदने की धमकी

Thu, 09 May 2019 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब/राजपुर (सिरमौर)
विज्ञापन
PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में उस वक्त हंगामा हो गया, जब दो कामगार 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर कूदने की धमकियां देने लगे। इस दौरान आसपास दर्जनों मजदूर और इकाई प्रबंधन के लोग एकत्रित हो गए। मजदूरों ने कहा कि पिछले कुछ समय से कंपनी का ठेकेदार उनका मानदेय नहीं दे रहा है। इससे परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांवटा के गोंदपुर में एक इकाई बंद होने के बाद किसी अन्य ने खरीद ली है। इन दिनों इस कंपनी में मरम्मत व तोड़फोड़ का काम जारी है। इस इकाई में कार्यरत यूपी के निवासी कासिम (22) और रफी खान (19) निवासी यूपी लखीमपुर, खिड़ी बिजनौर आज इकाई के ऊंचे टावर पर चढ़ गए। इन मजदूरों का कहना था कि करीब दो दर्जन से अधिक कामगार इस इकाई में कार्य कर रहे हैं। काफी समय से ठेकेदार से लंबित बकाया मानदेय राशि को लेकर मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
लेकिन, ठेकेदार इनकी एक नहीं सुन रहा है। बाहरी राज्य से आकर अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं। मानदेय न मिलने से घर का खर्च राशन इत्यादि मिलना भी दुकानों से बंद हो गया है। आज भी इन मजदूरों ने ठेकेदार से बकाया राशि मानदेय की मांग रखी जिस पर ठेकेदार की मनाही पर दोनों ही विरोध स्वरूप कंपनी की ऊंचे टावर में जाकर चढ़ गए।

काफी हंगामा होने पर इकाई प्रबंधन व कामगार मौके पर एकत्रित होकर दोनों कामगारों को नीचे उतरने के लिए आग्रह करते रहे। बाद में कंपनी के मालिक सतपाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों को आश्वासन दिया, जिस पर दोनां टावर से नीचे उतरे। इकाई के मालिक सतपाल सिंह ने कहा कि सभी कामगारों की ठेकेदार से लंबित बकाया राशि जारी करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें