फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चिंगारी से दो मकानों में धमाका, युवती और महिला झुलसीं

Tue, 22 May 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भावानगर (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

निचार की पानवी पंचायत में एचटी लाइन में स्पार्किंग के बाद दो मकानों में जोरदार धमाके से विद्युत उपकरण जल गए। एक मकान में तो धमाके के बाद आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक युवती और महिला भी झुलस गईं।

विज्ञापन


 घायलों को सीएचसी भावानगर में प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  प्रभावितों के अनुसार पानवी के गुवांग गांव में मालबर पुत्र देरूराम और निरप लाल पुत्र शरबजीन के मकान के पास से जेपी कंपनी की एचटी लाइन गुजरती है।

विज्ञापन

मकान में धमाके से ये सामान भी जला

रविवार देर शाम को एचटी लाइन से आग की चिंगारी निकलने से निरप लाल और मालबर के मकान में धमाका हुआ। इससे निरप लाल और मालबर के मकान में टीवी, फ्रिज, बिजली की वायरिंग आदि जल गए।

निरप लाल के मकान के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में रखी जौ की फसल राख हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार निरप लाल की बेटी हिम्मत कुमारी (30) व उसकी पत्नी शासोमणि मामूली रूप से झुलस गई।उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया।

राजस्व विभाग की ओर से हल्का पटवारी को आकलन के लिए भेजा गया है। पुलिस थाना भावानगर में मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, एसडीपीओ भावानगर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की। प्रदेश एफएसएल लैब से जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें