शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टॉयफस की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत हो गई। अस्पताल में स्क्रब टॉयफस से हुई मौतों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। सोलन के धर्मपुर की रहने वाली बिमला देवी (50) को 27 अगस्त को अस्पताल में लाया गया।
जहां चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार चल रहा था। इधर, कंडाघाट की रहने वाली सीता देवी (66) को सोमवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों महिलाओं की 31 अगस्त को मौत हो गई।
इसकी पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने की। उन्होंने ने बताया कि अब तक कुल छह लोगों की स्क्रब टायफस से मौत हुई है। आईजीएमसी में रोजाना दस से बारह मामले सामने आ रहे हैं।