फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों में टक्कर, वन-वे किया गया यातायात

Mon, 14 Sep 2026 11:19 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला के ताराहॉल के पास दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर यातायात एक तरफ से संचालित किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है और सड़क पर खड़े वाहनों को किनारे करवाकर दोनों दिशाओं में यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के ताराहॉल के पास दो वाहनों की आपस में टक्कर होने के बाद यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हादसे के चलते फिलहाल सड़क पर यातायात वन-वे कर दिया गया है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ वाहन सड़क पर खड़े हो गए थे। इन्हें किनारे व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि सड़क पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके और दोनों दिशाओं से यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं। पुलिस कर्मी यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं और स्थिति के अनुसार वाहनों को आगे भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे मौके पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन


फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या वाहनों को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सड़क से वाहनों को हटाने के बाद यातायात सामान्य होने की उम्मीद है। वाहन चालकों से अपील है कि वे ताराहॉल मार्ग पर सावधानी से वाहन चलाएं और अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें