फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; तीन पर्यटकों की मौत, तीन घायल

Sat, 21 Mar 2026 12:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी( चंबा)।

सार

डलहौजी में बर्फ के बीच मस्ती करने पहुंचे पंजाब के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
डलहाैजी में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पर्यटन नगरी डलहौजी में बर्फ के बीच मस्ती करने पहुंचे पंजाब के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवती समेत तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से दो का चंबा अस्पताल और एक का टांडा मेडिकल काॅलेज कांगड़ा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शुक्रवार देर रात वाहन में सवार होकर सभी दोस्त गेस्ट हाउस में बुक करवाए कमरों की तरफ जा रहे थे। इस बीच चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सिमरन प्रीत कौर (18) पुत्री परमजीत सिंह निवासी गांव नूरपुर लुवाना जिला कपूरथला और सुरेंद्र (25) निवासी पूर्णपुरा डाकघर रामामंडी जालंधर पंजाब को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा प्रिंस (21) पुत्र बलजीत सिंह निवासी अमृतसर और सोफिया को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोफिया के परिजन उसे टांडा के बजाय पठानकोट ले जा रहे थे, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रिंस को टांडा मेडिकल काॅलेज कांगड़ा में भर्ती किया गया। इसके अलावा दो अन्य घायलों सुमन प्रीत (19) पुत्री जगरूप सिंह निवासी गांव लागों देवा फिरोजपुर पंजाब और बलबीर सिंह (20) पुत्र जगतार निवासी गांव सैणा भदोड़ तहसील व जिला बरनाला पंजाब प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल डलहाैजी में भर्ती हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें