फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से बिहार के लिए एक और दो जून जाएंगी दो विशेष श्रमिक ट्रेनें

Sat, 30 May 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
उपायुक्त ऊना संदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि बिहार के लिए हरियाणा के कालका से दो विशेष श्रमिक एक्सप्रेस रेलगाड़ियां भेजी जाएंगी। पहली गाड़ी एक जून को शाम 6 बजे कालका से बरौनी के लिए रवाना होगी, जो सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर होते हुए बरौनी पहुंचेगी। इस ट्रेन में गोपालगंज, सारन, सोनपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, बेगुसराय, सहरसा, अररिया व मधेपुरा के यात्री भी सवार हो सकते हैं। बिहार के लिए दूसरी ट्रेन 2 जून को कालका से शाम 6 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


यह ट्रेन गया व किऊल होते हुए सासाराम पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी में भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जैहानाबाद, अरवल, पटना, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, बांका व भागलपुर के प्रवासी मजूदर सवार हो सकते हैं। दोनों गाड़ियों में 1200-1200 प्रवासियों को ले जाया जाएगा। इसलिए अगर कोई भी प्रवासी जिला ऊना से बिहार जाना चाहता है तो शीघ्र संबंधित एसडीएम के पास या उपायुक्त कार्यालय ऊना में पंजीकरण कराए, जिससे उन्हें ऊना से कालका पहुंचाने की व्यवस्था की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें