फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में दो छात्रों ने जान देकर ऐसे बचाई दोस्त की जान

Thu, 07 Jun 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेरा पंचायत के दो छात्रों ने जान देकर एक दोस्त की जान बचाई। सिल्लाघ्राट स्कूल में छुट्टी के बाद 11वीं कक्षा के तीन छात्र भिल्लो पुत्र चैनो, रवि पुत्र जीतूू और अनीता पुत्री जर्मो पैदल घर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


गांव के पास पहुंचने पर बादल गड़गड़ाने लगे। देखते ही देखते आसमान से बिजली पेड़ पर गिरी, जहां से तीनों गुजर रहे थे। तीनों की एक साथ बिजली पर नजर भी पड़ी। इसी बीच भिल्लो और रवि ने अनीता को जोर से धक्का मारा। इससे वह उनसे दूर जा गिरी जबकि वह दोनों बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। 

विज्ञापन

अनीता की आंखों से आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे

अनीता ने गांव में जाकर इस घटना के बारे में लोगों को बताया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण फौरन घटनास्थल की ओर रवाना हुए। यहां से उन्हें देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

इससे पहले कि डॉक्टर उनका उपचार कर पाते, दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के मरने की खबर सुनते ही अनीता की आंखों से आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

अनीता को पता है कि उसकी जिंदगी उन दोनों की बदौलत ही बची है। अगर वह चाहते तो खुद वहां से हट सकते थे। ऐसा करने से शायद उनकी जिंदगी भी बच जाती। मगर इसमें उनकी दोस्त की जान जोखिम में पड़ सकती थी।

उन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए दोस्त को धक्का मारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और खुद दोनों मौत के आगोश में चले गए। उनकी दोस्ती की हर कोई मिसाल दे रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें