बस में बैठे दूल्हे के चाचा मिलाप चंद ने कहा कि बस जब परौर के पास पहुंची तो परिवहन निगम की बस सड़क से लुढ़की हुई थी, सब इसे देख रहे थे कि उनकी बस भी गिर गई। किसी को पता नहीं चला कि बस नीचे कैसे गिरी।
हादसे में विकास कटोच (40) भुआणा, मंगलेश (30) चठ्ठ, कांति प्रसाद (63) महादेव, दीप चंद (62), विवेक कुमार (16), गौरव (16), विनोद कुमार (31) विजय कुमार (19), गरीब दास (63), सुनील कुमार (21) निवासी आशापुरी, कुसुम (49), कार्तिक (17), मनीष (17), राजेंद्र (66), प्रीतम चंद (48), शक्ति चंद (58), अनीता (46), पूजा शर्मा (23) निवासी पालमपुर कर्ण(28), विजय कुमार (59), मिलाप चंद (64) व केहर सिंह (56) आशापुरी शामिल हैं।
निजी बस के लुढ़कने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि निगम की बस के मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। - अमित शर्मा, डीएसपी पालमपुर