उत्तर भारत के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर में मंदिर सहायक आयुक्त हरीश गज्जू, यजमान अनिल गौड़ और राम दत्त ने आचार्य बालक राम की अगुवाई में 31 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ गणेश वंदना और कलश स्थापना के साथ नवरात्रों की शुरुआत की गई।
छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में 23 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भक्तों की लाइनें चिंतपूर्णी बस स्टैंड तक पहुंच गई थीं। पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए लगे छह से आठ घंटे का समय लगा।
राज्यपाल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा अर्चना
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल कालीबाड़ी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने पहले नवरात्र पर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।