चंबा आ रहे अमृतसर के दो कारोबारियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से हिमाचल के चंबा आ रहे अमृतसर के दो कारोबारियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
जिन्हें वीरवार को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान चंद्र मोहन 55 पुत्र शाम लाल निवासी कर्मणबियोरी और वीरेंद्र अग्रवाल 58 पुत्र बनारसी दास निवासी नाममंडी अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में पता चला है कि ये दोनों व्यापारी थे। इसी सिलसिले में ये अमृतसर से जेएंडके के रास्ते भद्रवाह होकर चंबा की सीमा के अंदर लंगेरा नामक जगह पर पहुंचे ही थे कि बुधवार की रात लगभग नौ बजे इनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।