फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने खड़ी ट्राली को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Apr 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुठाड़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा जोड़जी में एक ट्रक के ट्रॉली से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गुलाब सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी कमालपुरा जिला होशियारपुर और सुरेंद्र पुत्र जरनैल सिंह निवासी हिरनी माजरा जिला नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। 

हादसे में घायलों की पहचान छोटे लाल पुत्र ठाकुर दास निवासी अकबरपुर तहसील बालाचोक, रणवीर पुत्र बिशन निवासी गड़ी कानूनगो तहसील बालाचोक नवांशहर, मानवीर पुत्र जसपाल निवासी घमोर तहसील बलाचौर नवांशहर को उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

50 हजार रुपये फौरी राहत

मंजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी तहसील ठेलो जिला लुधियाना और गुरदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह तहसील ठेलो जिला लुधियाना को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

दोनों मृतकों को राजस्व विभाग ने 50 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब एक बजे के करीब हुआ। यह सभी जोहड़जी मेले में पंजाब के अलग-अलग जगह से मेला देखने आए थे।

शुक्रवार को पंजाबी मेले का अंतिम दिन होने के बावजूद लोग वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। साइड में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को अन्य एक ट्रक ने टक्कर मार दी और ट्राली ट्रैक्टर सहित लगभग 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क कर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला कुठाड़ चौकी के अधीन दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें