फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, बाप-बेटे की मौत

Fri, 06 Oct 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ शहर में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारा गया व्यक्ति पेशे से पत्रकार था। कार में पत्रकार के साथ उसका बेटा भी सवार था। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। बाप-बेटा दोनों कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पत्रकार जीवन जोत और उसके बेटे की मौत हो गई। 

रात को हुए इस हादसे का पता चलते ही शहर में मातम छा गया। हर कोई दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें