जब गाड़ी साच पास से गुजर रही थी, तो उसी दौरान चिडू पाणी नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी के खाई में गिरने से जोरदार आवाज को सुनने के बाद वहां से जा रहे अन्य वाहन रुक गए।
उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। साथ ही घटनास्थल से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।
यहां पर इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव मृतकों के परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि साच पास में पिकअप दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।