फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण खोने के बाद खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत

Sun, 18 Mar 2018 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग के रजाणा माहौग के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार पटिनल से लाफुघाटी जा रही थी कि रजाणा माहौग के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों में राकेश कुमार (32) निवासी कुफरबाग और चालक मनोज (25) निवासी किलरा ठियोग शामिल हैं।

जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को दो लोग कार में सवार होकर पटिनल से लाफुघाटी जा रहे थे।  रजाणा माहौग के पास रात करीब नौ बजे चालक के अचानक नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन

स्थानीय की मदद से बाहर निकाले शव

सूचना मिलते ही ठियोग से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस थाना ठियोग के प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि सड़क हादसे में शुक्रवार रात को दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें