फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल के कांगड़ा, बिलासपुर में खड्ड में डूबने से दो लोगों की मौत

Wed, 28 Sep 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/बरठीं

सार

कांगड़ा और बिलासपुर में खड्ड में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, प्रदेश में बुधवार शाम तक 81 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
डूबने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कांगड़ा और बिलासपुर में खड्ड में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। कांगड़ा के जलाड़ी गांव में उत्तर प्रदेश के रुड़की का रहने वाला फरमान (23) बनेर खड्ड के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फरमान इसी खड्ड पर निर्माणाधीन पुल के काम में लगा था। पुलिस थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि फरमान दोपहर को बनेर खड्ड में नहाने के लिए कूदा, लेकिन पानी के तेज बहाव में डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर, जिला बिलासपुर के गांव बलसीना में द्रुग खड्ड में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार घर से करीब दो किलोमीटर दूर द्रुग खड्ड में दोस्तों के साथ मछलियां पकड़ने गया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो रात को परिजनों ने आस-पड़ोस में पता किया। बुधवार को परिजन उसे ढूंढने निकले। दोपहर करीब 1:00 बजे जब वह खड्ड में पहुंचे तो सुरेश का शव पानी में तैरता दिखा। पंचायत प्रधान सुखदेव व उपप्रधान जितेंद्र गुलेरिया ने बताया कि सुरेश की पैर फिसलने से खड्ड में गिरने के कारण मौत हुई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HP Cabinet Decisions: हिमाचल में पेंशनरों को मिलेगा भत्ता, आउटसोर्स कर्मियों की नीति पर बड़ा फैसला
विज्ञापन


शिमला में बरसे बादल, आज भी मौसम खराब
वहीं, राजधानी शिमला में बुधवार शाम को बादल बरसे। दोपहर तक शहर में धूप खिली रही। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। एक अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार शाम तक प्रदेश में 101 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 10 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। शिमला में 55, सिरमौर में 19, कांगड़ा में 14, कुल्लू में आठ, चंबा में तीन और सोलन-लाहौल स्पीति में एक-एक सड़क बंद रही। प्रदेश में बुधवार शाम तक 81 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। सिरमौर में 51, शिमला में 27 और चंबा में तीन पेयजल योजनाएं बंद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें