फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ऊना के दो लोगों की मौत, 179 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कोरोना से जिले के दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 179 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड एंटीजन के लिए 413 सैंपलों में से 70 संक्त्रस्मित मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आरटीपीसीआर में जिला में 109 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से 48 सैंपल 24 अप्रैल के और 61 पॉजिटिव केस 25 और 26 अप्रैल को भेजे सैंपलों से सामने आए हैं। 27 अप्रैल को लिए आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट पैंडिंग है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्त्रस्मित आए मरीजों के उपचार के लिए उन्हें आइसोलेट करने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी है।
ऊना। मरने वालों में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भद्रकाली गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति तथा हरोली उपमंडल के पुबोवाल गांव की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि भद्रकाली गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन

उन्हें गगरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 अप्रैल को उनकी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके कारण उन्हें डीसीएचसी हरोली में रेफर किया गया। बाद में नाजुक हालत में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पुबोवाल गांव की 76 वर्षीय महिला की 25 अप्रैल को कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग महिला को 26 अप्रैल को डीसीएचसी हरोली भेजा गया। यहां से उसे टांडा रेफर किया गया। 26 अप्रैल की रात महिला ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।मंगलवार को लिए रैपिड एंटीजन के लिए 413 सैंपलों में से 70 संक्त्रस्मित मामले सामने आए हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लिए 95 सैंपलों में से 14, स्वास्थ्य खंड थानाकलां में लिए गए 57 सैंपलों में से 9, स्वास्थ्य खंड हरोली में लिए गए 67 सैंपलों में से 8, स्वास्थ्य खंड गगरेट में लिए गए 61 सैंपलों में से 16, स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा में लिए गए 70 सैंपलों में से पांच और स्वास्थ्य खंड अंब में से लिए 66 सैंपलों में से 18 मामले संक्त्रस्मित पाए गए हैं। जिले में लगातार कोरोना संक्त्रस्मितों के आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना को रोकने के लिए लोगों को चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाई जा रही है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि संक्त्रस्मितों को आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ उन्हें स्वास्थ्य विभाग की पूरी निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें