फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी टीम में चमके हिमाचल के दो 'ओल्ड स्टूडेंट्स'

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सांसदों को भले ही मोदी टीम में जगह न मिली हो, लेकिन सोलन के लारेंस स्कूल सनावर में पढ़े दो छात्र मंत्रिमंडल में जगह पाने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जैसे ही मेनका गांधी ने कैबिनेट मंत्री और राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली तो सनावर का प्रबंधन गदगद हो गया।

ये दोनों ही मंत्री इस स्कूल से पढ़ाई कर चुके हैं। इनका मंत्री बनना स्कूल के लिए गौरव की बात है। पर्यटन नगरी कसौली के लारेंस स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले दो नेता देश के 15वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महारथियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।

मेनका और राव इंद्रजीत ने यहां की है पढ़ाई

मेनका गांधी 1980 के बैच से यहां से प्लस टू करके निकलीं और उसके बाद सफलता की सीढि़यां चढ़ती गईं। राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह 1967 बैच में सनावर स्कूल में 12वीं पास आउट की है।

मौजूदा समय में राव की कोठी कसौली-गढ़खल रोड पर है। जहां वह समय-समय पर आते रहते हैं। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिलने से लारेंस स्कूल समेत कसौली क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

स्कूल के पीआरओ आरएस चौहान ने कहा कि उन्हें स्कूल के इन होनहारों पर नाज है। वहीं, स्थानीय निवासी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि जब भी राव इंद्रजीत सिंह आते हैं तो वह उनसे मिलने जरूर आते हैं।
विज्ञापन

जेटली का पसंदीदा पर्यटक स्थल कसौली

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की पसंदीदा जगह कसौली है। वह मार्च-अप्रैल माह में कसौली की वादियों में घूमने आते हैं।

हालांकि इस वर्ष चुनाव की व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए। टूअर के दौरान कसौली में लोअर माल रोड पर स्थित अपने मित्र की कोठी में रहते हैं।

स्थानीय निवासी राज सिंगला, सुंदरम ठाकुर और मदन मोहन मेहता के अनुसार जेटली गर्मियों में कसौली जरूर पहुंचते हैं। उनको बड़ी जिम्मेदारी मिलने से वे हर्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें