हिमाचल के जिला शिमला के नेरवा और जुब्बल में कोरोना वायरस के सोमवार को दो नए संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। ये दोनों नेपाल के हैं। इन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है।
दोनों संदिग्ध को जुकाम और बुखार की समस्या है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। ऊपरी शिमला में कोरोना प्रभावित देशों से लौटने वाले संदिग्ध मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शनिवार को बैठक की थी।
जिसके बाद जिले के रोहड़ू, चौपाल, रामपुर और ठियोग अस्पताल में आठ बिस्तरों वाले आइसोलेशन वार्ड बनाए गए । ऐसे में दो संदिग्ध मरीजों के सामने आने के बाद अब दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।