फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत

Tue, 12 Feb 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। टांडा मेडिकल कॉलेज में दो और मरीजों की मौत हो गई है। बीते दो दिनों में चार लोगों की स्वाइन फ्लू से जान चली गई।  प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 20 पहुंच गया है।

विज्ञापन


दोनों मृतक बुजुर्ग महिलाएं कांगड़ा जिले के शाहपुर और जयसिंहपुर की रहने वाली थीं। विधानसभा सत्र में गहमागहमी के बाद तमाम प्रयासों के बावजूद स्वाइन फ्लू के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

कांगड़ा जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या सात पहुंच गई है। मंडी जिला में पांच, शिमला-ऊना-हमीरपुर में दो-दो और सोलन-बिलासपुर में एक-एक मरीज की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 458 लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच की गई है।
विज्ञापन


इनमें 161 लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा में 49, शिमला में 44, मंडी में 18, बिलासपुर में 8, चंबा में 6, हमीरपुर में 10, किन्नौर में एक, कुल्लू में तीन, सिरमौर में चार, सोलन में 14, ऊना में तीन और एक हरियाणा के व्यक्ति में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें