फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबने से मंडी के दो युवकों की मौत, एक घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद

Thu, 20 May 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार दोपहर बाद यमुना नदी में नहा रहे थे। नहाते समय दोनों ही पानी में डूब गए। 
विज्ञापन
एक घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में यमुना नदी में नहाने उतरे मंडी जिले के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। करीब एक घंटा चले सर्च ऑपरेशन के दौरान स्थानीय गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त मंडी के करसोग के रहने वाले 18 वर्षीय टीकाराम व 17 वर्षीय मुकेश के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार दोपहर बाद यमुना नदी में नहा रहे थे। नहाते समय दोनों ही पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक पांवटा साहिब की एक कंपनी में काम करते थे और 15 दिन पहले ही नौकरी के लिए पांवटा पहुंचे थे। मृतकों के साथी हरीश ने बताया कि वह तीनों एक साथ नहा रहे थे।

नहाने के बाद जब तीनों वापस नदी के किनारे की तरफ बढ़ने लगे तो अचानक उसके दोनों दोस्त नदी में डूब गए। उन्हें बचाने की कोशिश भी की लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर व थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। एक घंटे तक खोजबीन अभियान में नदी में डूबे युवकों  टीकाराम व मुकेश के शव बरामद कर लिए गए। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मृतक युवकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें पांवटा बुलाया गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें