बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े आठ बजे गुबाड़ के पास पहुंचने पर टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय निवासी दीपक राज ने टैंकर को नीचे गिरते देखा। दीपक ने ही लोगों को सूचना दी। लेकिन, आनन फानन लोग रेस्क्यू को खाई में उतरे लेकिन दोनों की गहरी चोट लगने से मौत हो चुकी थी।
बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव बाहर निकाले गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पानी टैंकर हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।