फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

Wed, 27 Jul 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई /पांवटा (सिरमौर)
विज्ञापन
सिरमौर के शिलाई के पास हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर और मंडी में हुए दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गई है। इन हादसों में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। पहला हादसा जिला सिरमौर के शिलाई में हुआ। यहां टिंबी से मिल्लाह संपर्क मार्ग पर दिगवा पंजाहल के समीप एक बोलेरों कैंपर करीब साढ़े 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां से दो घायलों को पीजीआई व एक को नाहन रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बोलेरो कैंपर एचपी-85-0125 टिंबी से मिल्लाह की तरफ जा रही थी।

टिंबी से करीब 7 किलोमीटर दूर दिगवा के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल मिल्लाह के ग्राम सोनल निवासी कपिल (28) पुत्र मोहन सिंह ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के अन्य घायलों में ग्राम सोनल के संतराम (36) पुत्र सीसराम, संदीप (22) पुत्र मोहीराम निवासी ग्राम शिल्ला व महेंद्र सिंह (52) पुत्र धकलू राम निवासी ग्राम सोनल को 108 एंबुलेंस सेवा से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को पीजीआई व एक को नाहन अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ट्रक-स्कूटी की टक्कर में बच्ची की मौत, दो घायल

वहीं जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बस स्टैंड के निकट एक ट्रक व स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी में सवार एक लड़की की मौके पर ही टायर के नीचे आने से मौत हो गई है। जबकि हादसे में स्कूटी चालक महिला व एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया।
 
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी कुसुम शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा अपनी स्कूटी(एचपी 31बी/3070) पर अपनी भतीजी वंशिका पुत्री कृष्ण कुमार (8) व बेटे वंश के साथ सवार हो भोजपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे जब कुसम शर्मा बस स्टैंड के निकट पहुंची तो उसकी स्कूटी को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में वंशिका ट्रक के टायर के नीचे आ गई जबकि कुसम व वंश दूसरी ओर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसे के उपरांत स्थानीय लोगों ने तीनों को लहू से लथपथ हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां पर जांच के उपरांत चिकित्सकों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया।

कुसम व वंश को चिकित्सकों ने मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव कुमार, तहसीलदार वेद प्रकाश व डीएसपी संजीव भाटिया भी अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्रशासन की ओर से वंशिका के परिजनों को फौरी सहायता के रुप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें